फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the radar of several big drug dealers, police

नशे के कई बड़े सौदागर पुलिस के रडार पर

Tue, 28 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 28 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
चरस, स्मैक व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले सात बड़े कारोबारी पुलिस के निशाने पर है। पुराने अभिलेख और लोगों से जानकारी जुटाने के बाद सीओ सिटी ने सभी को सूचीबद्ध कर उनकी धरपकड़ की कोशिश तेज कर दिए है। इनकी धरपकड़ के लिए संबंधित थाने या चौकी की पुलिस के बजाए सीओ सीधे कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

अमरिया कस्बे में एक स्मैकिया ने छह साल के बच्चे मोनिस पुत्र नईम कुरैशी की नृशंस हत्या कर दी थी। हत्यारोपी ने गला काटकर हत्या करने के बाद खाल उतार शव के कई टुकड़े कर दिए थे। तभी से जिले भर के लोग नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं। अब सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई का प्लान तैयार किया है। उन्होंने नशा बेचने वाले शहर के सात बड़े कारोबारियों को सूचीबद्ध किया है। इनमें कुछ ऐसे है, जो अक्सर पीस कमेटी बैठक के दौरान खाकी के संभ्रांत नागरिक कहे जाते है। इनके काम करने के स्थान से लेकर अन्य जानकारियां जुटाई गई है। ताकि छापामारी के दौरान रंगेहाथ पकड़ा जा सके। छापामारी का जिम्मा सीओ सिटी खुद संभालेंगे। उन्होंने बताया कि नशा बेचने वालों की सूची तैयार की जा चुकी है। पब्लिक को अगर नशा बेचने वालों के बारे में कोई जानकारी है, तो वे सीधे उन्हें बताकर सहयोग करें। नशे के कारोबारियों से साठगांठ करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। इधर, डीएम मासूम अली सरवर ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को नशा बिकता मिलने पर निलंबिन की कार्रवाई की को तैयार रहने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed