{"_id":"222d7deb96eb44a025e9e122e28baaf8","slug":"on-the-charge-of-kidnapping-go-with-the-story-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस पर अपहरण का आरोप उसी के साथ जाने पर अड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस पर अपहरण का आरोप उसी के साथ जाने पर अड़ी
Purnpur
Updated Sun, 11 Oct 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की एक युवती के पिता ने गांव तकिया दीनारपुर निवासी जिस युवक पर मां व बहन के साथ अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया था वह युवती बरामद होने के बाद थाने में आरोपी युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। यह देख पुलिस हतप्रभ रह गई। पुलिस ने बताया कि जांच में मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का पाए जाने के बाद युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस ने बताया कि युवती का कोर्ट में बयान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
दर्ज रिपोर्ट में युवती के पिता ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला की युवती को गांव तकिया दीनारपुर का रोहित यादव अपनी मां और बहन के सहयोग से अपहरण कर लिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया। कोतवाली लाई गई युवती आरोपी शादीशुदा युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा है, जबकि युवती बालिग है। युवती के पिता की तहरीर पर युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को डॉक्टरी जांच को जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल जांच के बाद युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के निर्णय पर युवती संबंधित को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन