{"_id":"5759a4fe4f1c1b41359c5bac","slug":"not-fifty-thousand-dowry-then-put-the-homeless","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में पचास हजार नहीं दिए तो कर दिया बेघर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में पचास हजार नहीं दिए तो कर दिया बेघर
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में पचास हजार नगद न मिलने पर पति ने विवाहिता को पहले बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। आग लगाकर उसको जान से मारने की कोशिश की गई। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित पक्ष ने एएसपी से शिकायत कर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के आमडार गांव के रहने वाले एक युवक ने एएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तीन साल पहले फर्रूखाबाद जिले के कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से की थी। जिससे उसको एक साल की बेटी है। शादी के छह महीने तक सब ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद ससुराल वालों की ओर से दहेज में पचास हजार नगदी की मांग शुरू कर दी गई। पीड़िता ने घर वालों की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। आरोप है कि इस बात से ससुराल वाले नाराज हो गए। आए दिन उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि तीन महीने पहले विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इसमें शरीर का कुछ हिस्सा गंभीर रूप से झुलस भी गया, जिसका घर पर ही डाक्टर को बुलाकर ससुरालियों ने इलाज कराया। इसके बाद तीस मई एक साल की बेटी के साथ उसको घर से निकाल दिया गया। बिना मांग पूरी किए वापस आने पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी है। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले को परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के लिए भेज दिया है।