फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nocera four houses of the village gathered in beef sales

निसरा गांव के चार घरों में पकड़ी गो मांस बिक्री

Wed, 10 Aug 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने निसरा गांव के चार मकानों में गो मांस बिक्री पकड़ी। हालांकि, कसाई पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले। मौके से भारी मात्रा में गोमांस और औजार बरामद किए गए है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के निसरा गांव में नन्हे बॉस, छोटा, अजीम और तसलीम के मकान में गो वंशीय पशुओं का वध कर गोमांस बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे भाग निकले। पुलिस ने चारों कसाइयों के मकानों में दबिश दी। इसमें चेक करने पर मौके से ढाई क्विंटल गोमांस, तराजू, बांट, काटने के औजार मिले। इसके अलावा दो जिंदा गो वंशीय पशु भी बरामद किए गए। आरोपियों की आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई नहीं मिल सका। एसओ भोला सिंह ने बताया कि फरार चारों कसाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed