फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   murder

पशु तस्करी में मुखबिरी के शक में मार डाला

Fri, 26 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 26 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
murder
हत्या की आशंका के चलते वकील खां गुरुवार सुबह ही पुलिस को तहरीर देने गए थे और दोपहर लगभग एक बजे उन पर हमला हो गया। वकील खां के भाई अकील खां का आरोप है कि करीब दो माह पहले गांव के साजिद के पुत्र सईदा को पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के मांस के साथ पकड़ा था। तब से सईदा और उसका परिवार उन लोगों से रंजिश मान बैठा। उनको शक था कि उनकी मुखबिरी की गई।
विज्ञापन

 मंगलवार को भी दोनों पक्ष में कहासुनी हुई थी। बुधवार को आरोपी प्रतिबंधित पशु का वध करने का प्रयास कर रहे थे। तब भी उसके भाई वकील ने विरोध किया था। इस पर सईदा, वाजिद, आरिफ, राशिद, साजिद और शाहिद ने बुधवार रात को उसके घर मेें घुसकर भाई वकील और परिवार के अन्य लोगों की पिटाई की थी। शोर-शराबा होने पर गांव के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह वकील खां तहरीर लेकर कोतवाली गए। पूरी घटना बताते हुए हमले की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। वह तहरीर देकर जैसे ही घर लौटा, आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में वकील खां के पुत्र 19 वर्षीय आमिर खां, चचेरे भतीजे 32 वर्षीय अतीक खां और भांजे 28 वर्षीय मोहम्मद नूर को घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस हत्या की वजह की पारिवारिक विवाद बता रही है। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह के अनुसार मंगलवार को मृतक परिवार की एक युवती को नहाते समय दूसरे पक्ष के साजिद ने देख लिया था। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। बाद में वकील की गोली मारकर हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed