फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   murder

युवक की हत्या कर गांव के पास फेंका शव

Tue, 24 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 24 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से ढ़ाबा मालिक पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी सेठपाल का शव पूरनपुर-बंडा मार्ग के किनारे गांव के पास मंगलवार की सुबह पड़ा देखा गया। मृतक के दोनों पैरों की जांघों और पीठ पर धारदार हथियार के निशान थे। उसके सिर में भी पीछे की ओर चोट लगी थी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे घुंघचाई चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह को मृतक की मां रामश्री ने पुत्र की हत्या होने की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज ने प्रथम दृष्टया जांच में सड़क हादसे में सेठपाल की मौत होने का तर्क दिया। इसके विरोध में एकत्र हुए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़ गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने ढ़ाबा मासित रमेश को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होना पाया गया। हालांकि, मृतक के भाई राजीव कुमार की ओर से ढ़ाबा मालिक रमेश, उसके पुत्र बल्लू, दामाद प्रेमपाल के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।


लेनदेन के विवाद पर हुई हत्या
मृतक के भाई राजीव ने पुलिस को दी तहरीर में लेनदेन के विवाद पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि उसका भाई पिछले एक साल से गजरौला मेें रमेश के ढ़ाबा पर नौकरी करता था। रुपयों के लेनदेन के चलते उसका रमेश, उसके पुत्र बल्लू और दामाद प्रेमपाल से विवाद था। उक्त लोग आए दिन उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते थे। बीस दिन पहले सेठपाल ने घर आकर इसके बारे में जानकारी दी थी। आरोप है कि इसी विवाद पर उसकी उक्त तीनों लोगोें ने रात को हत्या कर साक्ष्य मिटाने को शव को गांव के पास फेंक दिया गया।
विज्ञापन


चार भाइयों में तीसरे नंबर का था सेठपाल
सेठपाल के परिवार में मां रामश्री के अलावा उसका बड़ा भाई रतीराम, प्रेमपाल और राजीव है। सेठपाल राजीव से बड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed