{"_id":"5a04880e4f1c1b6d548bbd68","slug":"murder-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहा रोड पर लहूलुहान हालत में मिला युवक, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरहा रोड पर लहूलुहान हालत में मिला युवक, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट में फंसा मिला चाकू, दशा देख पुलिस ने बताया संदिग्ध
घायल ने ससुरालियों पर बहाने से बुलाकर हमला करने का लगाया आरोप
बरहा रोड पर लहूलुहान हालत में युवक के मिलने पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां घायल ने पुराने विवाद को लेकर ससुरालियों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस पेट में लगे चाकू की दशा को देखते हुए मामले को संदिग्ध मान जांच में जुट गई है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी राहुल (28) पुत्र राजेंद्र प्रसाद एक साल से रामलीला क्रासिंग के पास अपने नए मकान में रहता है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे वह घर से निकले। तीन घंटे बाद बरहा रोड पर लायंस कॉलेज के पास राहुल लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके पेट के एक तरफ चाकू खाल को आर-पार कर फंसा हुआ था। राहगीरों से सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। कुछ ही देर में एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम, पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी एसके तोमर जिला अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी जुटाई। इस दौरान घायल ने पूरनपुर के सिमरया गांव निवासी अपने ससुरालियों पर पुराने विवाद के चलते बहाने से बुलाकर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। एसएचओ सुनगढ़ी ने बताया कि पेट में चाकू ऊपर से नीचे की ओर खाल के आर-पार लगा हुआ है, जिससे मामला काफी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।