फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Labourer dies of electrocution

Palwal News: करंट लगने से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies of electrocution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
हथीन गेट चौकी क्षेत्र में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान ओमप्रकाश निवासी गांव भैलोनी सूबा, जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हथीन गेट चौकी प्रभारी तेजपाल के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पत्नी जिमी ने बताया कि वह सोमवार को पति ओमप्रकाश के साथ पलवल निवासी सुरेश के घर पर मजदूरी कर रही थी। इसी दौरान ओमप्रकाश का पैर बिजली के तार पर पड़ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जिमी ने पुलिस को दिए बयान में किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने की इच्छा जताई है। उसने नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाने के बाद पति का शव सौंपने की मांग की, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। पुलिस ने बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed