फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing Farmer killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में लापता फार्मर की मौत

Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Missing Farmer killed in mysterious circumstances
murder
लापता होने के 14 घंटे बाद फार्मर का शव मकान से पांच सौ मीटर की दूरी पर सोयाबीन के खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। चेहरा काला पड़ चुका था और पैर पर चोट के निशान थे। परिवारवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या की आशंका जाहिर करने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के लोगों से पुलिस सुरागरसी कर रही है। 
विज्ञापन

माधोेटांडा थाना क्षेत्र पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर निवासी फार्मर सरवन सिंह (40) गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे घर से खाना खाने के बाद परिवारवालों को बिना बताए बाइक से निकले थे। देर रात तक फार्मर के वापस न आने पर परिवारवाले चिंतित हो गए। इसके बाद रात में ही उनकी तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह दस बजे फार्मर का शव मकान से पांच सौ मीटर की दूरी पर नरेंद्र सिंह के सोयाबीन के खेत में पड़ा मिला। गांव के लोगों से जानकारी मिलने पर परिवारवाले मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कर मृतक के भाई कश्मीर सिंह ने सूचना पुलिस को दी। इस पर माधोटांडा एसओ वीके पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना कर मौजूदा लोगों से जानकारी की गई। इस दौरान शव पर चोट के निशान मिलने पर परिवारवालों ने हत्या की आशंका जाहिर की। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

000
फार्म के बाहर खड़ी मिली बाइक
मृतक सरवन सिंह घर से अपनी बाइक लेकर निकले थे, लेकिन जिस खेत में उनका शव पड़ा मिला, वहां उनकी बाइक नहीं थी। तलाश करने पर उनकी बाइक उन्हीं के फार्म हाउस पर खड़ी मिली। पुलिस का कहना है कि गांव के लोगों से संपर्क करने पर पता लगा है कि घर से निकलने के बाद वह फार्म पर आए थे और बाइक खड़ी कर निकल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000
...तो मरने के बाद फेंका गया शव!
शव का चेहरा काला पड़ने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी मौत करंट लगने से हो गई होगी,  लेकिन जिस खेत में शव पड़ा मिला है। वहां पर कोई बिजली का तार गुजर ही नहीं रहा। ऐसे में करंट लगा तो कैसे और कहां? यह सवाल भी बना हुआ है। लग रहा है कि उनके मरने के बाद शव को खेत में लाकर फेंका गया होगा। 

बिखर गई कच्ची गृहस्थी 
फार्मर सरवन सिंह की कच्ची गृहस्थी घटना से बिखर गई है। उनके तीन बच्चे बेटी रजविंदर कौर (12), जसविंदर सिंह (10) और छोटी बेटी छह वर्षीय मंजीत कौर है। पत्नी सुखविंदर कौर का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे दिन ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। 


 मौत की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई का रुख तय किया जा सकेगा। परिवारवालों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। गांव के लोगों से सुराग जुटाए जा रहे हैं। 
- वीके पटेल, एसओ, माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed