फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   marpeet

अपनों को कंबल दिलाने के लिए लेखपाल से भिड़े प्रधान

Sun, 11 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 11 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
गरीबों को कंबल बांटने के लिए लेखपाल ओमपाल शुक्रवार को गांव धर्मापुर में पहुंचे। इसके लिए प्रशासन की ओर से पहले ही सूची बना ली गई थी जिससे वितरण के दौरान धांधली न हो सके। राजस्व निरीक्षक सुमेर लाल ने बताया कि कंबल वितरण के दौरान प्रधान और गांव का एक अन्य पक्ष के लोग एकत्र थे। दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने लोगों को कंबल देने का दबाव लेखपाल पर बना रहे थे। जबकि लेखपाल दोनों पक्ष से कंबल वितरण के लिए बनाई गई सूची के आधार पर बांटने की बात कहते रहे।
विज्ञापन

इस बात को लेकर प्रधान और लेखपाल में बहस शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने लेखपाल को धक्का दे दिया। इससे लेखपाल समीप कुर्सी पर बैठे प्रधान के ऊपर गिर गए। इसके बाद प्रधान और उनके पक्ष के लोग धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए लेखपाल से धक्का मुक्की करने लगे। किसी तरह लेखपाल वहां से निकल सके। प्रधान और लेखपाल ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रधान अपने पक्ष के लोगों को कंबल देने का दबाब बना रहा था। इसकी जानकारी लेखपाल ने दी है। प्रधान ने भी लेखपाल के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed