फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man died after falling from a train returning from Bihar

बिहार से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Sat, 13 Jun 2015 10:34 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Sat, 13 Jun 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
बिहार सेे मजदूरी कर परिवार वालों के साथ घर लौट रहे गांव सिमरिया निवासी
विज्ञापन
40 वर्षीय अय्यूब शाह की हरदोई-लखनऊ रेल खंड पर बेगमगंज के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। अय्यूब का शव शुक्रवार को देर शाम घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव सिमरिया निवासी अय्यूब करीब दस माह पहले पत्नी राबिया और बच्चों के साथ बिहार में ईंट भट्टा पर मजदूरी करने गया था। शुक्रवार को परिवार के साथ वह ट्रेन से घर लौट रहा था। रवीना ने बताया कि ट्रेन में भीड़ और गर्मी के चलते उसका पति अय्यूब लखनऊ से ट्रेन के चलने पर बोगी के गेट पर बैठ गए थे। संडीला रेलवे स्टेशन से पहले बेगमगंज के पास अचानक ट्रेन से गिर कर उसके पति की मौत हो गई। शोर-शराबे पर लोगों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। संडीला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे सौंप दिया। शुक्रवार की देर शाम अय्यूब का शव घर पहुंचने पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। अय्यूब के परिवार में पत्नी के अलावा 12 वर्षीय पुत्र कय्यूम शाह, दस साल की हिना, आठ की करिश्मा, पांच साल की सोनम और तीन साल की निशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed