फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mahanta 's wife's suspicious death

गोमती उद्गम स्थल के महंत की पत्नी की संदिग्ध मौत

Tue, 05 May 2015 12:03 AM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Tue, 05 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में रह रहे गोमती उद्गम स्थल के महंत की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने महंत को हिरासत में लेकर कुछ देर बाद छोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर कस्बे के कुलदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर महंत पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे शव आरोपी महंत को सौंप दिया। महंत ने पत्नी को गोमती स्थल के निकट दफन कर दिया।
विज्ञापन

गोमती उद्गम स्थल के महंत रतन हरि कस्बे में ही पत्नी के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह महंत की पत्नी कमरे में मृत पाई गई। घर में उसकी टूटी चूड़ियां बिखरी पड़ी थीं। नाक और मुंह से खून निकला था। उसकी स्थिति देख हत्या की आशंका लग रही थी। लोगों की सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में धुत महंत को हिरासत में ले लिया। कुछ देर पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर कस्बा निवासी कुलदीप सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कहा है कि रात को जब इधर से गुजर रहे थे उस समय महंत अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। उस समय महंत की पत्नी चिल्ला रही थी। उसका दावा था कि पिटाई के कारण ही उसकी मौत हुई है। तहरीर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शव का पोस्टमार्टम कराना भी जरूरी नहीं समझा और शव महंत को ही सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहरीर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दोपहर बाद महंत ने पत्नी का शव गोमती ले जाकर दफन कर दिया।

एसओ का अजब बयान
महंत के किसी पड़ोसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने वाले कुलदीप सिंह का घर महंत के घर से काफी दूर है। ऐसे में उनकी तहरीर पर कार्रवाई का औचित्य नहीं है।

- राजेंद्र सिंह, एसओ
000
एसओ से करेंगे जानकारी
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर किसी ने तहरीर दी है तो एसओ को पोस्टमार्टम कराना चाहिए था। एसओ ने उसे पकड़ कर क्यों छोड़ा? क्यों पोस्टमार्टम नहीं कराया? इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को क्यो नहीं दी? इसकी वह जानकारी एसओ से लेंगे। महंत को बुलाकर भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस दोषी मिली तो कार्रवाई होगी।
- जेके शाही, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed