फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Loot worth three lacs from Jeweller

सर्राफ की दुकान से तीन लाख की चोरी

Wed, 23 Aug 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Wed, 23 Aug 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
Loot worth three lacs from Jeweller
Dog squad
पुलिस गश्त को धता बताते हुए चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दिया। हाइवे से सटी सर्राफ की दुकान के ताले तोड़कर चोर तीन लाख के जेवर उड़ा ले गए। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी के जंगरोली गांव निवासी मोहम्मद इरफान की गांव में ही हाइवे से सटी अंसारी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार शाम छह बजे दुकान को ताला लगाकर घर गए। देर रात चोरों ने बंद दुकान को निशाने पर ले लिया। शटर के दो ताले तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद जेवरात भरी तिजोरी ले गए। इसमें करीब तीन लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात थे। सुबह दुकान मालिक राम स्वरूप ने घटना की जानकारी दी। इसपर पीड़ित मौके पर पहुंच गया। गांव के लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर एसएचओ मोहम्मद कासिम पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौका मुआयना कर जानकारी की। खाली तिजोरी पास में ही सरकारी स्कूल के पास मिली। एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुराग जुटाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


दो किलोमीटर दौड़ी सर्च डॉग सोम्या 
सुराग जुटाने के लिए सुनगढ़ी पुलिस ने सर्च डॉग सोम्या की मदद ली। सर्राफ की दुकान से सोम्या सरकारी स्कूल के पास खेत मे मिली तिजोरी तक गई। इसके बाद स्कूल में होते हुए हाइवे और गांव की गलियों में करीब दो किलोमीटर दौड़ी। घूमते हुए सोम्या वापस घटना स्थल के पास जाकर रुक गई। जिससे आसपास गांव में ही आरोपी के होने का कयास लगाया जा रहा है। इसके अलावा फील्ड यूनिट टीम ने भी फिंगर प्रिंट जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed