फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Loot worth seven lakh from ‌farmers house

किसान के मकान से दिनदहाड़े सात लाख की चोरी

Fri, 22 Sep 2017 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 22 Sep 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
Loot worth seven lakh from farmers house

फार्मर के बंद मकान को दिनदहाड़े चोरों ने निशाने पर लेकर लाखों का माल समेट लिया। दीवार फांदकर चोर भीतर घुसे। इसके बाद कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर सात लाख का नकदी, जेवर उड़ा ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के ग्राम बिरहनी निवासी लवजीत सिंह फार्मर हैं। 17 सितंबर को वह अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए उत्तराखंड के रुद्रपुर चले गए। घर पर उनके दो बच्चे रुके हुए थे, जो सुबह 10 बजे मकान में ताला लगाकर गांव के गुरुद्वारे चले गए। बिरहनी पुलिस चौकी से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित बंद मकान में दस्तक देकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दीवार फांदकर चोर भीतर घुसे। इसके बाद दरवाजा और अलमारियों के ताले तोड़ दिए। घर का सारा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर 50 हजार रुपये, 20 तोला सोने के जेवरात, चांदी की पायल, बिछुए, कपड़े समेत सात लाख का सामान समेट ले गए। दोपहर दो बजे बच्चों के घर पहुंचने पर घटना का पता लगा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची, लेकिन कोई खास क्लू नहीं जुटाया जा सका। सीओ योगेेंद्र कुमार ने बताया कि अमरिया थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस सुरागरसी कर रही है। अभी कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed