{"_id":"52b5de87d73bed5a1223e0565b47773f","slug":"loot-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र को गोली मारी, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र को गोली मारी, लूटपाट
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल मोहल्ला ढका निवासी इम्तियाज ने बताया कि वे और उनका पुत्र ठेला लगाकर फलों की बिक्री करते हैं। शनिवार की रात वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे, जबकि पुत्र इश्तियाक बरामदे में लेटा था। रात करीब 12.30 बजे आठ-दस बदमाश नहर किनारे स्थित मकान की दीवार कूदकर घर मेें घुस आए और पुत्र को घेर लिया। बदमाशों ने इश्तियाक से बिक्री के रुपये मांगे। बताते हैं कि इश्तियाक एक बदमाश से भिड़ गया। तो दूसरे बदमाश ने उसेेगोली मार दी, गोली उसके दाहिने कंधे में लगी। वो गिर गया। बदमाशों ने उसके पास रखी 11 हजार की नगदी लूट ली। फायर की आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर निकले, तो बदमाशों ने उन पर भी फायर कर दिया। गोली उने पेट में लगी। पिता-पुत्र को घायल करने के बाद बदमाश मेन गेट खोलकर भाग निकले।
घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ धारा 459 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जैकेट और टॉर्च छूटी
घर में घुसने के दौरान एक बदमाश से इश्तियाक भिड़ गया। तभी उसकी जैकेट और टॉर्च वहीं छूट गई। घरवालों ने ये दोनों सामान पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।