{"_id":"57409ab44f1c1b8b20ac740c","slug":"loop-vallabh-nagar-colony-woman-robbed-in-chains","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाश बल्लभ नगर कालोनी में महिला की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाश बल्लभ नगर कालोनी में महिला की चेन लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 21 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाश बल्लभनगर कालोनी में बाइक सवार स्नेचरों ने दस्तक दी। पार्क से टहलकर घर जा रही बैंककर्मी की पत्नी की सोने की चेन उड़ा ले गए। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आश्वासन देकर लौट आई।
शहर की बल्लभनगर कालोनी के रहने वाले अनिल जायसवाल बैंक आफ बड़ौदा में स्पेशल असिस्टेंट पद पर हैं। शुक्रवार रात उनकी पत्नी सुमन जायसवाल रोज की तरह कालोनी के पार्क में टहलने गई थीं, जब वह लौट रही थीं तो शिव मंदिर के पास पीछे से ब्लैक पल्सर पर आए दो युवकों ने उनके गले में पड़ी सोने की एक तोला की चेन को झपट्टा मारकर खींच लिया। महिला ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, जिस पर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बाइक का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला एवं आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की गई, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया और वापस आ गई।
कालोनी में पहले भी हो चुकी हैं वारदातें
कालोनी में स्नेचिंग की वारदात से एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी कालोनी में स्नेचिंग की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। दो साल पहले एक ट्रैक्टर एजेंसी के स्वामी की मां की सोने की चेन दिनदहाड़े मंदिर से घर जाते वक्त लूट ली गई थी। सितंबर 2015 में खाद्यान्न आढ़ती संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल की पत्नी रश्मि अग्रवाल की सरेशाम इसी मार्ग पर बाइक सवार स्नेचर चेन उड़ा ले गए थे। लगातार घटनाएं कालोनी में होती रहीं, लेकिन कोई भी सुरक्षित कदम पुलिस की ओर से नहीं उठाए गए। न ही पुरानी स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस कामयाब रही।
विज्ञापन
काली पल्सर फिर बनीं सुरक्षा को खतरा
लूट और स्नेचिंग की घटनाओं में पिछले कई सालों से काली पल्सर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी है। हाल ही में पुलिस ने लखीमपुर खीरी के एक गैंग को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा तीन दिन पहले अमरिया के सितारगंज हाइवे पर मोबाइल व्यापारी राजेश कुमार से एक लाख ग्यारह हजार पांच सौ रुपये से भरा बैग लूटने वाले बदमाश भी काली पल्सर पर सवार थे।
पुलिस की लापरवाही घटना की अहम् वजह
बैंककर्मी की पत्नी के साथ हुई लूट की वारदात के पीछे काफी हद तक आसाम चौकी पुलिस की लापरवाही जिम्मेदार है। अगर पुलिस ने समय रहते सख्त कदम उठाए होते तो शायद घटना को टाला जरूर जा सकता था। बताते है कि कालोनी में पिछले कुछ दिनों से बाहरी युवकों की आवाजाही अधिक हो गई थी। इसमें कइयों पर कालोनी के लोगों को संदेह भी होने लगा था। इसलिए कालोनी के लोगों ने मंगलवार को आसाम चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया से मुलाकात कर इसकी शिकायत की थी। यही नहीं कालोनी के पार्क और मकानों के बाहर संदिग्ध हालत में खड़े रहने वाले युवकों की वीडियो क्लिप बनाकर भी पुलिस को सौंपी गई और कालोनी में अप्रिय वारदात की आशंका जताकर कार्रवाई के लिए कहा गया। पर अफसोस...आसाम चौकी प्रभारी ने न तो किसी सिपाही को मौके पर जांच के लिए भेजा, न खुद आए। आखिरकार वही हुआ, जिसका डर कालोनी के लोगों को सता रहा था। शुक्रवार की रात मौका पाकर स्नेचरों ने महिला से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। अब पुलिस अंधेरे में तीर चलाकर सख्ती का ढोल पीट रही है।
घटना की सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया है। आसपास के इलाके मेें कही सीसीटीवी लगा है या नहीं। इसका पता लगाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- मनोज कुमार त्यागी, एसएसआई सुनगढ़ी