{"_id":"23943651fcc8e9129aba1380fc2297ff","slug":"lineman-including-operators-three-on-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन, आपरेटर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइनमैन, आपरेटर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Purnpur
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली करंट से संविदा कर्मचारी गांव पिपरिया दुलई निवासी कंधई लाल की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी रीना देवी की ओर से लाइनमैन झब्बू लाल, आपरेटर अरुण कुमार व प्रमोद के खिलाफ शट डाउन लेने के बाद लापरवाही से लाइन को चला देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
लाइनमैन झब्बूलाल के साथ संविदा कर्मचारी कंधई लाल सोमवार की शाम को मंडी समिति में हाईटेंशन बिजली लाइन को ठीक करने गया था। करंट लगने और खंभे से गिरने से कंधई लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। सीएचसी लाए गए कंधई लाल को इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। संविदा कर्मचारी के परिवार वालों ने आपरेटर और लाइनमैन की लापरवाही से कंधई लाल की मौत होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोग लाइनमैन, आपरेटर और एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कंधई लाल की विधवा रीना देवी की ओर से लाइनमैन झब्बू लाल, आपरेटर अरुण कुमार और प्रमोद कुमार के खिलाफ शट डाउन लेने के बाद लापरवाही से लाइन चला देने से करंट से कंधई की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज की है। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि गलत शट डाउन लेने से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि शट डाउन फीडर नंबर एक का लिया गया था, जबकि काम फीडर नंबर दो पर हुआ था।
विज्ञापन