{"_id":"6b1783794e66bcb5c30372cbdcf3b17c","slug":"laws-of-the-young-man-who-drowned-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की नहर में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक की नहर में डूबने से मौत
परेवावैश्य।
Updated Fri, 22 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में आए थाना माधोटांडा क्षेत्र के कस्बा कलीनगर निवासी जयंती प्रसाद
विज्ञापन
के पुत्र 21 वर्षीय शिवम कुमार की परेवा नहर में नहाते समय डूबकर मौत हो
गई। मौत की सूचना पर उसके ससुराल और घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बिलखते
परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
है।
कस्बा कलीनगर निवासी शिवम कुमार की शादी 25 अप्रैल 15 को परेवावैश्य निवासी किशनलाल कश्यप की पुत्री सुनीता के साथ हुई थी। गुरुवार को शिवम अपनी ससुराल आया था। शुक्रवार की सुबह गांव में चल रहे सत्संग में खाना बना रहे अपने ससुर से मिला। उसके बाद वह परेवा नहर पहुंचा और नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। उसकी चीख-पुकार पर नहर पटरी से गुजर रहे लोग नहर में घुस गए और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पत्नी सुनीता सहित ससुराल के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पति का शव देखकर पत्नी बिलखने लगी। सूचना पर शिवम के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक चार भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था।