{"_id":"59207bbb4f1c1bd71af23a07","slug":"kidnapped-farmer-abused-youth-of-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गई किशोरी से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर गई किशोरी से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 20 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर गई 17 वर्षीय किशोरी से गांव के एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी की दी धमकी से डरकर किशोरी ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। अब पांच महीने बाद किशोरी के गर्भवती होने पर परिवार वालों को उसके साथ हुई दरिंदगी का पता लगा। पीड़िता ने पिता के साथ सुनगढ़ी थाना पहुंचकर शिकायत की। जिस पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि मामला प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का निकलकर आ रहा है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच माह पूर्व उसकी बेटी खेत पर शौच करने गई थी। इस बीच गांव के एक युवक ने उसको दबोच लिया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। घटना की किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को छोड़ दिया। आरोपी की दी गई धमकी से घबराकर किशोरी ने परिवारीजनों को कुछ नहीं बताया। पिछले दिनों किशोरी के गर्भवती होने पर परिवार वालों ने सख्ती से पूछताछ की। जिसमें परिवारीजनों का कहना है कि किशोरी ने पांच माह पूर्व उसके साथ हुई दरिंदगी को बयान किया। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के छत्रपाल के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भिकारीपुर चौकी पुलिस दबिश दे रही है।