फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khajuraho Gontia two Sides clash, stones

खजुराह गौंटिया में दो  पक्षों में संघर्ष, पथराव 

Thu, 30 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 30 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खजुराह गौंटिया गांव में खेत के रास्ते पशु निकालने पर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ओर से एकत्र लोगों में जमकर लाठी डंडे चले, पथराव भी किया गया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के खजुराह गौंटिया गांव के रहने वाले रामचंद्र किसान हैं। बुधवार देर शाम खेत पर काम कर रहा था। इस बीच गांव के ही राधेश्याम ने चराने के लिए अपने पशुओं को खेत के रास्ते निकालना शुरू कर दिया। पहले भी इस बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो चुकी है। पशुओं के खेत में घुसते ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों ओर से लोग एकत्र हुए और मारपीट करने लगे। लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला बोल दिया। बाद में नौबत पथराव की भी आ गई, जिसमें रामचंद्र और राधेश्याम घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती से शांत कराया। घायलों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि रामचंद्र की तहरीर पर राधेश्याम, राजकुमार, अमन और दूसरे पक्ष की ओर से रामचंद्र और विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed