फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jholachap treatment farmer's death

झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत

Wed, 02 Sep 2015 11:25 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 02 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप की लापरवाही से एक किसान की मौत हो गई। आरोप है कि किसान की मौत से चंद घंटे पहले आरोपी चिकित्सक/ग्राम प्रधान ने अपने एक साथी के साथ मिल कर किसान की पत्नी से धोखाधड़ी कर बैनामा करा लिया। जानकारी होने पर मृतक किसान की पत्नी ने आरोपी प्रधान व उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने प्रधान व उसके साथी के खिलाफ गलत इलाज करने तथा धोखाधड़ी कर भूमि हड़पने की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि गांव खाता निवासी रमेश यादव कुछ दिनों से बीमार था। उसका इलाज गांव अमरैयाकलां निवासी प्रधान/झोलाछाप चिकित्सक सत्यपाल कर रहा था। किसान की हालत गंभीर होने पर उक्त झोलाछाप डॉक्टर ने उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रमेश ने अपनी पत्नी के नाम मुख्तारेआम कर रखा था। जिसकी जानकारी प्रधान को थी। आरोप है कि एक सितंबर को सुबह प्रधान सतपाल ने रमेश की पत्नी को विश्वास में लेकर धोखधड़ी कर किसान की भूमि बगैर रुपये दिए गांव गुलडिय़ा खाता के हरदीप सिंह के नाम करा दी। किसान की मंगलवार देर शाम को मौत हो गई। किसान की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर रमेश की पत्नी प्रेमवती ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने गांव पहुंचकर जांच की। जांच के बाद उन्होंने बताया कि सत्यपाल शर्मा और हरदीप के खिलाफ इलाज में लापरवाही से किसान की मौत होने और धोखाधड़ी कर उसकी भूमि हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

000
रमेश यादव बीमार था। उसका लीवर खराब था। कई शहरों में उसका इलाज कराया गया। एक सितंबर को बरेली के सांई अस्पताल में सुबह भर्ती कराया गया। शाम को उसकी मौत हो गई। बीमारी के चलते पड़ोसी गांव के किसान हरदीप से किसान के परिवार वालों को रुपये दिलवाएं गए थे। किसान की मौत से पहले  मुख्तयारेआम उसकी पत्नी प्रेमवती बनी। प्रेमवती ने एक सितंबर को भूमि हरदीप के नाम बिक्री की है। विरोधियों की साजिश के तहत उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसने रमेश का इलाज आदि नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यपाल शर्मा, आरोपी प्रधान/झोलाछाप चिकित्सक
00000
मुख्तयारे आम तो उसके पति ने उसे ही बनाया था। प्रधान ने कहा कि पूरनपुर चलकर भूमि को अपने नाम करवा लो। इस पर एक सितंबर को प्रधान पड़ोसी गांव निवासी हरदीप के साथ उसे पूरनपुर ले गया था। भूमि उसके नाम कराने की बात कहते हुए भूमि को हरदीप के नाम धोखाधड़ी कर करवा दी है। धोखाधड़ी होने के शक पर जब बुधवार को प्रधान के घर गई। तब प्रधान ने कोई जवाब नहीं दिया और अपने घर से चला गया।
- प्रेमवती, मृतक की पत्नी
---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed