{"_id":"5988a0804f1c1bb01a8b4607","slug":"it-was-expensive-to-marry-minors-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों की शादी कराना महंगा पड़ा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिगों की शादी कराना महंगा पड़ा, दो गिरफ्तार
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शेरों वाली मठिया के पास एक मकान में दबिश देकर बाल विवाह का मामला पकड़ लिया। यहां गुपचुप तरीके से नाबालिगों की शादी कराई जा रही थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर कोतवाली पुलिस ने लड़की और लड़के के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस के अनुसार, ऊंचा मोहल्ला निवासी सुनील शर्मा पुत्र पूरनलाल अपने 16 वर्षीय बेटे प्रशांत की शादी नोएडा के निवासी देवेंद्र की बेटी से करा रहे थे। रविवार दोपहर को गुपचुप तरीके से मकान के भीतर ही शादी कराई जा रही थी। इस बीच पुलिस को किसी ने बाल विवाह कराए जाने की शिकायत कर दी। इस पर कमल्ले चौक प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। बताया जा रहा है कि शादी हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान दूल्हे और दुल्हन दोनों ही नाबालिग पाए गए। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। अफसरों से आदेश मिलने पर सोमवार को कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि बाल विवाह कराने के आरोप में देवेंद्र और सुनील शर्मा दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।