फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   injured constable died

हमले में घायल सिपाही भीमसेन ने दम तोड़ा

Sat, 20 Feb 2016 11:52 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
injured constable died
पत्नी कई बार बेसुध हुईं।  शव का शहर के मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे गोधनलाल ने दी। मूलरूप से पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा के गांव रंपुरा निवासी भीमसेन वर्ष 2008 से शहर में आए थे। वह किराए के मकान में रहते थे। साल भर पहले उन्होंने शहर की राजीव कॉलोनी में निजी मकान बनवाया था। वर्तमान में बदायूं जिले के थाना बिल्सी की रिसौली चौकी पर तैनात थे। भीमसेन 17 फरवरी को शिकायत मिलने पर अपने साथी सिपाही शहीम खां के साथ गांव गढ़ौली निवासी जगतपाल के घर तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने गए थे। जहां पर डीजे बजा रहे जगतपाल ने अपने परिवार की मदद से सिपाहियों पर कुल्हाड़ी व फावड़े से हमला कर दिया था। दोनों सिपाही गंभीर हालत में बरेली के श्रीराममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। जहां लखीमपुर खीरी के रहने वाले सिपाही शहीम की मौत हो गई थी, जबकि भीमसेन जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। शनिवार की सुबह करीब सात बजे भीमसेन ने अंतिम सांस ली। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर बाद पुलिस के वाहन से शव जब उनके घर पहुंचा तो परिवार के लोग बिलख उठे। पत्नी रामबेटी और बच्चों का करुण क्रंदन देख वहां सैकड़ों की संख्या में मौैजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। आसपास की महिलाएं, पुरुष और रिश्तेदार बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे। सायं को शव की अंत्येष्टि मुक्ति धाम पर कर दी गई। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।  
विज्ञापन

बेटी की शादी की हसरत रह गई अधूरी
भीमसेन के पांच पुत्र गोधनलाल, लालबिहारी, सूरजपाल, अंकित, सूरज और दो पुत्रियां ममता व सीमा हैं। जिसमें से तीन पुत्रों और पुत्री ममता की शादी हो चुकी है। पुत्र अंकित, सोनू और सीमा अभी अविवाहित है। वह पुत्री सीमा के विवाह की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन हत्यारोपियों ने दो पुत्रों व एक पुत्री की शादी करने की हसरत पूरी नहीं होने दी और जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

एसपी, एएसपी नहीं पहुंचे सिपाही के घर
पीलीभीत। बदायूं में जानलेवा हमले में मारे गए सिपाही भीमसेन के घर पहुंचकर जिले के किसी भी आला अफसर ने शोक संवेदना नहीं जताई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने सिपाही के घर पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। वह अंत्येष्टि में भी शरीक हुए। घर वाले जब शव लेकर मुक्तिधाम पर पहुंचे तब सीओ सिटी यशवीर सिंह वहां पहुंचे। एसपी और एएसपी ने सिपाही की अर्थी को कंधा देना तो दूर पीड़ित परिवार से सांत्वना के दो शब्द कहना तक मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed