फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Including 11 new bike stolen vehicle recovered, one arrested

चोरी की नौ बाइक समेत 11 वाहन बरामद, एक पकड़ा

Sat, 23 Jul 2016 11:23 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
 सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए शातिर चोर से कोतवाली पुलिस की पूछताछ एक बड़े खुलासे तक पहुंच गई। पुलिस ने पकड़े गए शातिर आटो लिफ्टर की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक समेत 11 वाहन बरामद किए है। सीओ सिटी ने कोतवाली थाने में खुलासा किया। हालांकि, दो साथी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके है। 
विज्ञापन

 शहर में लगातार बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं में पुलिस ने एक घटना में मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव के रहने वाले शाहिद को बनकटी रोड से धर दबोचा। इसको थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पकड़े गए शातिर बाइक चोर की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, बरेली, पीलीभीत से चोरी की गई नौ बाइक, एक स्कूटी और एक स्कूटर बरामद किया है। इसके अलावा दो अन्य साथी कलीनगर निवासी आरिफ, नासिर, जिनकी मदद से घटनाओं को अंजाम दे रहा था, अभी फरार हैं। शनिवार को कोतवाली थाने में सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने खुलासा किया। 
विज्ञापन


लछिया का नाम लेकर करता रहा गुमराह 
पकड़ा गया आटो लिफ्टर शाहिद बेहद शातिर किस्म का है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ के दौरान वह मझोला के एक लछिया नामक व्यक्ति को सरगना बताकर गुमराह करता रहा। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बाद चोरी के बरामद किए गए वाहन खटीमा रोड पर एक झाड़ी में छिपे मिल गए। यह भी स्पष्ट हो गया कि कोई लछिया है ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू से खोलता था बाइक का लॉक
पकड़े गए बाइक चोर के पास से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया। जिसको लेकर उसने पूछताछ में बताया कि वह चाकू का इस्तेमाल किसी से झगड़ने के लिए नहीं, बल्कि बाइक के लॉक खोलने के लिए करता है। कोई दिक्कत आए तो एक मास्टर चाबी भी उसके पास से बरामद की है, जिससे हर लॉक खोला जा सकता है। 

नेपाल बार्डर पर बेची जाती थीं बाइक
एक बार फिर बाइक चोरी के तार नेपाल बार्डर से जुड़ गए है। पकड़े गए बाइक चोर के मुताबिक उसका फरार साथी आरिफ बाइकों को नेपाल बार्डर पर ले जाता था। जिसके बाद वहां नेपाल का एक युवक आकर उनके फर्जी कागजात नेपाल के नंबर के बनाकर ले जाता। वाहनों पर नंबर प्लेट फर्जी रहती थी। उसको सिर्फ बाइक चोरी कर ठिकाने तक पहुंचने के एवज में छह से आठ हजार रुपये प्रति बाइक दिए जाते थे। 

एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ने की पूछताछ 
बार्डर से मामला जुड़ा होने के कारण एसएसबी ने भी गैंग के बारे में जानकारी की है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट सैनी सिंह टीम के साथ कोतवाली पहुंचे और पकड़े गए बाइक चोर से पूछताछ की। इसके अलावा बरेली पुलिस ने भी जानकारी की है। 

पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम 
इससे पूर्व बाइक चोर गैंग के कई खुलासे सुनगढ़ी पुलिस द्वारा किए जा चुके है, लेकिन कोतवाली पुलिस के लिए लंबे समय बाद बड़ी सफलता मिली है। कोतवाल हरगोविंद सिंह, ठेका चौकी प्रभारी रनजीत सिंह, एसआई सुलतान अहमद की टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए एसपी मुनिराज ने पांच हजार नगद ईनाम की घोषणा की है। 


वर्जन
चोरी के 11 दोपहिया वाहन बरामद कर एक आटो लिफ्टर गिरफ्तार किया गया है। दो की तलाश में दबिशें दी जा रही है। पुलिस को यह एक बड़ी सफलता है। पूछताछ में मिली जानकारी से घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी। 
निर्मल कुमार विष्ट , सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed