फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Basupur assault, firing in the two arrested

बासुपुर में हुई मारपीट, फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2015 08:18 PM IST
जोगराजपुर।
जोगराजपुर। Updated Fri, 30 Oct 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
In Basupur assault, firing in the two arrested
 बासुपुर में मतदान के दौरान मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एसओ की ओर से गांव के अलाउद्दीन, फैजहसन को नामजद करते हुए 16 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, पथराव, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार अलाउद्दीन और फैज हसन का शुक्रवार को कोर्ट का चालान कर दिया।
विज्ञापन

मतदान के दिन वोटर वहाब को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अजरुल रहमान और नसीम के समर्थकों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें सात लोग घायल हुए थे। घटना के चलते वोटरों में दहशत पर भगदड़ मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था। एसओ सेहरामऊ उत्तरी शेरसिंह तोमर ने बताया कि घटना मतदान केंद्र से करीब दो सौ मीटर दूर वोटर वहाब की खींचतान को लेकर हुई थी। गांव के अलाउद्दीन, फैजहसन सहित 15, 16 अज्ञात के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, पथराव कर बलवा करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार अलाउद्दीन और फैजहसन का शुक्रवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed