{"_id":"57d6f0194f1c1ba73dd4749f","slug":"if-caught-the-inspector-beaten-girlfriend-s-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े जाने पर दरोगा ने प्रेमिका के घरवालों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े जाने पर दरोगा ने प्रेमिका के घरवालों को पीटा
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रेेमिका के घर में आशिकी करते पकड़े जाने पर सुनगढ़ी थाने के दरोगा ने परिवार वालों से मारपीट की। बाद में उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भाग गया। प्रेमिका की सास ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंप दी है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसके बेटे ने एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। उसकी पत्नी का सुनगढ़ी पुलिस के एक दरोगा से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों आए दिन मिलते हैं। रविवार शाम दरोगा घरवालों की गैर मौजूदगी में घर पहुंच गया। जब वह प्रेमिका के साथ कमरे में था तभी घरवाले आ गए। उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आरोप है कि विरोध करने पर दरोगा ने घरवालों की पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ जमा होने पर दरोगा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भाग गया।
एक महिला से दरोगा की शिकायत मिली है। सीओ सिटी निर्मल बिष्ट को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। सीओ से रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुनिराज, एसपी