फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hunting Youth Depression Set himself on fire

डिप्रेशन के शिकार युवक  ने खुद को लगाई आग

Thu, 12 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 12 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
चिटफंड कंपनी के भागने के बाद से डिप्रेशन में चल रहे एक मजदूर ने आत्महत्या करने की कोशिश कर डाली। घर पर रखा मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। घरवालों ने पीड़ित को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के रहने वाले नत्थूलाल मौर्य का बेटा सुरेश मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। पिछले काफी समय से वह डिप्रेशन में चल रहा था। इसी के चलते गुरुवार सुबह उसने आत्मघाती कदम उठाया। करीब सात बजे घर वाले बाहर गए हुए थे। घर पर वह अकेला था। इस दौरान उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घर वाले भी आ गए। मजदूर को आग की लपटों के बीच घिरा देख होश उड़ गए। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।  मजदूर को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है। पीड़ित के तीन बच्चे एक बेटी कविता और दो पुत्र अमित, विशाल है। पत्नी कमलेश ने बताया कि  एक कंपनी में उसने चार लाख की एफडी कराई थी। कंपनी पैसा लेकर भाग गई, जिसके बाद से पति डिप्रेशन में आ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed