{"_id":"7e11032c56bc5028630a219362271864","slug":"ht-line-hit-the-young-man-came-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
पीलीभीत
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव तिल्छी निवासी रामकुमार की गुरुवार को सुबह बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है।
गांव तिल्छी निवासी नन्ही देवी ने बताया कि उनका 35 वर्षीय पति रामकुमार भारती गुरुवार को सुबह करीब सात बजे गांव के बाहर खड़े अर्जुन के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। लकड़ी काटने के दौरान उसका हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया और उसकी तार से चिपककर मौत हो गई। दरअसल उस समय लाइन में करंट बह रहा था। उधर से गुजर रहे लोगों ने जब उसे पेड़ पर लटके हुए देखा, तब उसके घरवालों को सूचना दी गई। इस बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उस इलाके की आपूर्ति बंद कर दी। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी नन्ही देवी, मां शांति देवी, पुत्री आरती, पुत्र सुमित कुमार और अमित कुमार का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है।