{"_id":"9866937ac6dbee03d4191a6e2da66db4","slug":"health-workers-burglars-flown-sleep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों की चोरों ने उड़ाई नींद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य कर्मियों की चोरों ने उड़ाई नींद
पीलीभीत
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की सुस्ती चोरों के लिए अभयदान साबित हो रही है। चोरों ने दिनदहाड़े जिला अस्पताल कैंपस में स्थित आवासीय कॉलोनी में एक डॉक्टर समेत दो कर्मचारियों के कमरों का ताला तोड़ दिया। कर्मचारी के आवास से चोर करीब 1.50 लाख का सामान चोरी कर ले गए। डॉक्टर के कमरे से कीमती सामान न मिलने पर खाली हाथ लौट गए। पूरनपुर में मोहल्ला कायस्थान निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 3.50 लाख का सामान बटोर लिया।
नर्सिंग सहायक के कमरे से उड़ाया डेढ़ लाख का सामान
पीलीभीत। जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी निवासी हरप्रसाद ने बताया कि वह बीसलपुर सीएचसी में नर्सिंग सहायक के पद पर तैनात हैं। सोमवार की सुबह वह ड्यूटी पर चले गए। पत्नी दयावंती ससुराल थाना जहानाबाद के गांव छितनियां चली गईं। आवास पर ताला पड़ा था। दोपहर करीब 11 बजे से 12.30 बजे के बीच चोरों ने पहले आवास के सामने स्थित सुभाष के घर के मेन दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी और बाद में जीने के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़ दिया और 28 हजार की नगदी, दो सोने की चेन, आठ अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक हार सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा लिया। इसके बाद पड़ोस में स्थित डॉ. केके तिवारी के कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में कोई कीमती सामान न मिलने पर चोर यहां से कुछ नहीं ले गए। कुछ देर बाद जब पड़ोस के आनंद शर्मा कमरे पर पहुंचे तो हरप्रसाद और डॉक्टर के कमरे का ताला टूटा देख वह दंग रह गए। उन्होंने घटना की सूचना पीड़ितों को दी। सूचना पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों घटनाओं की तहरीरें पुलिस को दी गई हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
चिकित्सक के घर से नगदी जेवर सहित लाखों की चोरी
पूरनपुर। मोहल्ला कायस्थान निवासी हैनीमैन होम्योपैथिक ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर लाल ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे परिवार के साथ वह लखीमपुर खीरी के पलिया कस्बा में भांजी की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर ताला पड़ा था। किसी वक्त दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए। चोर एक कमरे में रखी सेफ तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये, चार तोला वजन की चार सोने की चूड़ियां, ढाई तोले की चेन, ढाई सौ ग्राम की चांदी की पायल, तीन जोड़ी पायल, दो हाथ फूल डेढ़ सौ ग्राम के, एक कमर बिच्छू, तीन पर्स सहित करीब 3.50 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी देर रात लौटने पर हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
व्यापारी नेता ने घटना
पर जताई नाराजगी
डॉक्टर के घर हुई चोरी के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। व्यापारी नेता हाजी लाडले ने नगर में हो रही चोरियों पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली घटनाओं की वजह है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि घटना का शीघ्र खुलासा न हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।