{"_id":"58d26ace4f1c1b996e1a1cbc","slug":"hazar-s-missing-farmer-found-dead-in-khera","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारा के लापता किसान की खीरी में लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजारा के लापता किसान की खीरी में लाश मिली
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले दोस्त के घर जाने को निकले बिजुनिया निवासी किसान अमरीक सिंह का शव लखीमपुर खीरी के मैलानी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची मैलानी पुलिस ने परिवार को सूचना दी। परिवारीजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हजारा थाना क्षेत्र के बिजुनिया गांव निवासी 40 वर्षीय अमरीक सिंह खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार की शाम वह दोस्त के घर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद से नहीं लौटे। परिवार वालों के फोन करने पर वह कभी खुद को बरेली और कभी शाहजहांपुर में होने की बात कहते रहे। मंगलवार शाम फोन पर बात होने पर अमरीक ने खुद को मैलानी में होना बताया था। इस पर परिवारीजन संतुष्ट हो गए। बुधवार सुबह अमरीक का शव मैलानी-हंसपुर लिंक मार्ग स्थित जंगल में पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर गोला सीओ अशोक यादव, मैलानी एसओ संजय यादव पुलिस बल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कपड़ों की तलाशी लेने मृतक की जेब में मोबाइल मिला, जिसके जरिए परिवार वालों को सूचना दी गई। उसकी मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिवारजनों ने बताया कि अमरीक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रहे थे। इससे उनके आत्महत्या करने की आशंका है। उनके तीन बेटियां कोमिल प्रीत कौर, सुमनप्रीत कौर और पलक दीप कौर हैं।
विज्ञापन