{"_id":"58da654b4f1c1b442363ed25","slug":"former-district-panchayat-president-beaten-in-farmer-in-chauki","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसान को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसान को पीटा
Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
चौकी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसान को पीटा
Link Copied
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने चौकी में पुलिस के सामने एक किसान की पिटाई कर दी। पीड़ित के तहरीर देने पर हजारा थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित ने एसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। हजारा थाना क्षेत्र के टिल्ला नंबर चार बमनपुर भगीरथ निवासी गुरबख्श सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि पंचायत क्षेत्र में उनकी पांच एकड़ जमीन है। इस पर वह पिछले ढाई दशक से खेती कर रहे हैं। आरोप है कि उसकी इस जमीन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके परिवार के लोग अवैध कब्जा करने की कोशिश में हैं। उसने 16 मार्च को कंबोजनगर चौकी पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों को पंचायत के लिए चौकी में बुलाया गया। पंचायत में गांव के कई अन्य लोग भी पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने गाली गलौच शुरू कर दी। यही नहीं पुलिस के सामने चौकी परिसर में उसे जिला पंचायत सदस्य और उसके साथियों ने पीटा। मौके पर मौजूद पुलिस वाले बचाने के बजाए दूर खड़े तमाशबीन बने खड़े रहे। मारपीट करने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमीन में कोई फसल बोने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस घटना की तहरीर हजारा पुलिस को दी गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने खुद की जान को खतरा बताया है। एसपी देव रंजन वर्मा ने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित को दिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश हजारा पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।