{"_id":"5bfcee3e01666393ff094d202618eb03","slug":"forest-colony-clerk-two-million-stolen-from-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारेस्ट कॉलोनी में लिपिक के घर से दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फारेस्ट कॉलोनी में लिपिक के घर से दो लाख की चोरी
plibhit
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित वन विभाग की कॉलोनी में शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। कनिष्ठ लिपिक प्रभा राठौर के मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी-जेवर सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद पड़ोसी आवास का ताला तोड़ते समय जाग हो गई। शोर होने पर चोर भाग निकले। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
वन विभाग की राजकीय कॉलोनी में निवासी प्रभा राठौर कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक पद पर तैनात है। वे छह जनवरी को आवास में ताला डालकर पुत्र व पुत्री को लेकर बदायूं स्थित अपने मायके गईं थीं। शुक्रवार की रात चोरों ने आवास का ताला तोड़ दिया और घर में रखा सामान खंगाल लिया। इसके बाद चोर पड़ोस में रह रहे जयवीर सिंह के आवास का ताला तोड़ने लगे। रात करीब एक बजे खटपट होने की आवाज पर डीएफओ कैलास प्रसाद के अर्दली का पुत्र कासिम बाहर आया तो उसने चोरों को देखकर शोरशराबा मचाना शुरू कर दिया। शोरशराबा होने पर चोर मौके से भाग निकले। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। प्रभा राठौर के आवास का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने उन्हें मोबाइल पर घटना की सूचना दी। सूचना पर शनिवार की सुबह प्रभा राठौर जब आवास पहुंची तो देखा घर के अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। गृहस्वामी प्रभा राठौर ने बताया कि चोर 10 हजार रुपये, पुत्र की एक सोने की कंठी, एक जोड़ी टॉप्स सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट लिखना तो दूर मौके पर नहीं गई पुलिस
राजकीय आवास में एक घर में चोरी व दूसरे घर में चोरी के प्रयास की घटना से भले ही कॉलोनीवासियों में चोरों की दहशत हो, लेकिन इन घटनाओं का असर पुलिस पर नहीं देखने को मिला। दोनों घटनाओं की सूचना पर रात में ही पवन मोबाइल तो जरूर पहुंची, लेकिन दूसरे दिन शहर कोतवाल सहित कोई भी दरोगा मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि दोनों घटनाओं की तहरीरें भी पुलिस को दी गईं। पुलिस ने घटनाओं की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
एक महीने पहले भी कॉलोनी में हुई थी चोरी
फारेस्ट कॉलोनी में चोरी की यह कोई पहली वारदात नहीं है। 24 नवंबर 15 को चोरों ने इसी कॉलोनी में किसान सिंह नेगी के बंद मकान का ताला तोड़ दिया था और करीब एक लाख रुपये का सामान बटोर ले गए थे। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। लगातार हो रहीं चोरियों से कॉलोनीवासियों में रोष है।
कोतवाल बोले, कहां हुई चोरी?
फारेस्ट कॉलोनी में कनिष्ठ लिपिक के घर हुई चोरी मामले की जानकारी शहर कोतवाल को नहीं है, जबकि रात में ही पवन मोबाइल मौके पर गई थी। शहर कोतवाल देवराज राठी से पूछा गया तो बोले, कहां हुई चोरी, मेरी जानकारी में तो नहीं है। न ही कोई पुलिस को दी गई है। अगर तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।