{"_id":"5831a6004f1c1bb304b3986d","slug":"follow-the-traffic-rules-for-safe-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुरक्षित सफर के लिए पालन करें यातायात के नियम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षित सफर के लिए पालन करें यातायात के नियम
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित सफर के लिए पालन करें यातायात के नियम
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व सड़क दुर्घटना स्मृति दिवस पर प्रशासन की ओर से रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों ने यातायात संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ नारे लगाए और लोगों से यातायात नियम के पालन की अपील की।
गैस चौराहा स्थित दामोदर दास पार्क में सुबह दस बजे विभिन्न स्कूलों के बच्चे यातायात नियमों से संबंधित जागरूकता वाले स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ जमा हुए। इसके बाद एडीएम अजय कांत सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियम पालन की अपील की। रैली गैस चौराहा से शुरू होकर स्टेशन रोड, सुनगढ़ी थाना, मघुवन आदि इलाकों में होते हुए गांधी स्टेडियम पर समाप्त हुई। यहां अफसरों ने बच्चों को यातायात नियमों के पालन के फायदे बताए गए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल व परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
निभाई जा रही सिर्फ औपचारिकता
नवंबर माह में ट्रैफिक पुलिस की ओर से निभाई जा रही औपचारिकता जारी है। सिर्फ अभिलेख दुरुस्त करने के लिए पुलिस की ओर से ट्रैक्टर ट्रालियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए। हालांकि इस दौरान पुलिस वाले खुद नियमों को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार दोपहर 12 बजे टीएसआई दुर्गा सिंह, एटीएसआई हिमांचल सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद मियां, केपी सिंह, सुरेश धामा डिग्री कालेज चौराहा पहुंचे। इसके बाद हादसों की रोकथाम के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस दौरान न तो पुलिस गंभीर दिखाई दी न वाहन चालकों में कोई खौफ।