फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fifth double murder Nominated accused arrested

दोहरे हत्याकांड का पांचवां नामजद आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2015 11:38 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 11 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fifth double murder Nominated accused arrested
दियोरिया
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने छह मार्च को गांव अंडाह में हुए दोहरे हत्याकांड के फरार चल रहे पांचवें नामजद आरोपी गांव अंडाह निवासी केशव कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। केशव कानपुर विश्वविद्यालय का विद्यार्थी है।

छह मार्च को गांव अंडाह निवासी वेदप्रकाश को नुकीले हथियार से तथा कल्लू को गोली मार कर कुछ लोगों ने मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव के ही केदार, अरविंद, मुनेंद्रपाल, केशव, राहुल और रजनीश को नामजद किया गया था। पुलिस केदार, अरविंद, मुनेंद्रपाल ओैर रजनीश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के पांचवे नामजद आरोपी गांव अंडाह निवासी केशव कुमार को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल डीके तिवारी ने बताया कि केशव कुमार का चालान भी कर दिया गया है। कोतवाल ने यह भी बताया कि फरार चल रहे एक मात्र नामजद हत्यारोपी राहुल को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

केशव ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध झनकार सिंह महाविद्यालय कानपुर का बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed