फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers without foot The body was found on track

किसान का पैर विहीन शव ट्रैक पर मिला

Sat, 13 Jun 2015 10:31 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Sat, 13 Jun 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers without foot The body was found on track
घर से टहलने निकले किसान 30 वर्षीय हरीओम पांडेय का दूसरे दिन रेल ट्रैक पर
विज्ञापन
क्षतविक्षत शव मिला। किसान के घुटने से नीचे के दोनों पैर मौके पर नहीं मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव उदयपुर खुर्द निवासी मृतक के भाई शिवम ने बताया कि हरीओम शुक्रवार की शाम आठ बजे घर से टहलने की जानकारी देकर निकले थे। देर रात घर वापस न आने पर तलाश शुरू की गई। दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे गांव के रेलवे हाल्ट से करीब पांच सौ मीटर पूरब रेल लाइन पर एक क्षत विक्षत शव पड़े होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचने पर शव हरीओम का निकला। उसके दोनों पैर के घुटने के नीचे का हिस्सा गायब था। हरीओम की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। हरीओम के परिवार में पत्नी सुशीला, पांच साल की पुत्री निष्ठा, चार साल की शिवी और छह माह का पुत्र छोटू है।   


नशे में टहलने की मिली जानकारी
इस मामले में पूरनपुर कोतवाली के एसआई पुष्कर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि शुक्रवार की शाम को हरीओम नशे की हालत में रेलवे लाइन किनारे घूम रहा था। इसकी जानकारी कुछ लोगों ने दी है। परिवार के लोगों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। हादसा रात को किसी ट्रेन से हुआ है। गायब दोनों पैरों को आसपास दिखवाया गया, लेकिन नहीं मिले। पैरों को जानवरों के खींच ले जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed