{"_id":"4f74a5ea07b960dd28a738ae055a84bb","slug":"farmer-s-death-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की संदिग्ध हालात में मौत
पूरनपुर/घुंघचाई।
Updated Sat, 30 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लुकटिहाई निवासी किसान 55 वर्षीय जगन्नाथ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोग उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव चिता पर रख चुके थे। इसी बीच मृतक की पुत्री ने अपने ही पुत्र पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। जिसके बाद पुलिस ने चिता से शव उतरवा कर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेजा है।
चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह ने बताया कि जगन्नाथ के पुत्र नहीं था। उन्होंने करीब चार साल पहले अपनी पुत्री गांव कसगंजा निवासी रामवेटी के पुत्र रमाकांत को गोद लिया था। करीब चार माह पहले जगन्नाथ ने रमाकांत के नाम अपनी चार एकड़ भूमि नाम कर दी थी। जगन्नाथ की रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
उसके परिवार वाले और रिश्तेदार शव का अंतिम संस्कार करने ले गए। इस बीच रामवेटी ने सीओ से मिलकर पिता की हत्या करने का आरोप अपने पुत्र रमाकांत पर लगाते हुए तहरीर दी। सीओ के निर्देश पर जगन्नाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि इस बीच कुछ रिश्तेदारों ने मृतक की पत्नी मुन्नी देवी से यह कहलवाते हुए कि पति की मौत अचानक हुई है कार्रवाई से इंकार किया, लेकिन पुलिस नहीं मानी। चिता से शव को कब्जे में लेने को लेकर लोगों में रोष देखा गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर शव पीएम को भेजा गया है।