{"_id":"58e3ccd44f1c1b3c5e5b3d56","slug":"farmer-s-death-in-suspicious-circumstances-cctv-will-open-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":" संदिग्ध हालात में किसान की मौत, सीसीटीवी खोलेगा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में किसान की मौत, सीसीटीवी खोलेगा राज
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में किसान की मौत, सीसीटीवी खोलेगा राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से चंद कदम दूर स्थित लोहे की दुकान पर नट बोल्ट खरीदने गए एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दुकान पर मौजूद लोग किसान के गोली लगने से मौत होने की बात कह रहे हैं, जबकि परिवार वाले कृपाण सीने में घोंपकर आत्महत्या करने करना बता रहे हैं। घर वालों के इंकार के बावजूद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अब किसान की मौत का राज खोलने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। देर शाम को पुलिस ने मृतक के घर के पीछे प्लाट में ईंटों से दबा एक तमंचा और खोखा बरामद कर लिया। मूलरूप से टांडा छत्रपति गांव के रहने वाले हरी सिंह (65) वर्तमान समय में नगर में करबला के पास अपने दूसरे मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह सवा ग्यारह बजे वह मकान से नजदीक नकुल की लोहे की दुकान से नट वोल्ट खरीदने गए थे। दुकान पर लोहा व्यापारी का पुत्र टीटू खंडेलवाल, ट्रॉली व्यापारी मुश्ताक और दुकान के कर्मचारी व कई ग्राहक मौजूद थे। व्यापारी से पहचान होने के कारण हरी सिंह नट बोल्ट निकालने को दुकान के अंदर घुस गए। व्यापारी के बेटे टीटू खंडेलवाल ने बताया कि दुकान के भीतर से अचानक तेज आवाज आई। इस पर वह अंदर गए तो हरी सिंह खून से लथपथ पड़ा था। वहीं फर्श पर तमंचा पड़ा था। यही बात दुकान के कर्मचारी अभयपुर निवासी रामसेवक, रघुनाथपुर निवासी रामू, भगवंतापुर निवासी शंकर और मुझा निवासी बिल्लू ने भी बताई। इसकी सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले किसान का एक रिश्तेदार दुकान में घुसा और तमंचा उठाकर ले गया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को सीएचसी ले गई। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक का भाई अमरीक सिंह व परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। पुलिस के पूछने पर भाई ने तनाव के चलते कृपाण सीने में घुसाकर आत्महत्या कर लेने की बात कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। मौके पर खून से सना कृपाण न मिलने और चश्मदीदों के गोली चलने आने की बात कहने पर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि घर वाले किसी भी कार्रवाई से इंकार कर रहे थे। विधायक बाबूराम पासवान ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस को जांच कर स्थिति स्पष्ट करने और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन