फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farm bovine animals caught bite

खेत में गोवंशीय पशु काटते पकड़ा

Sun, 20 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 20 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
गेहूं के खेत में गोवंशीय पशु काट रहे मोहल्ला कुरैशियान लाइनपार निवासी अशरफ कुरैशी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि काटने के लिए कू्ररता पूर्वक पीट कर ले जाए जा रहे तीन पशुओं को गांव टांडा छत्रपति के समीप से बरामद कर लिया। पशु ले जा रहे चार आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसआई पुष्कर सिंह ने बताया कि मोहल्ला करीमगंज में गेहूं के खेत मेें गोवंशीय पशु काटे जाने की सूचना पर घेराबंदी की गई। मौके पर पशु काट रहे मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी अशरफ कुरैशी को उपकरणों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मौके से चालीस किलोग्राम मांस भी मिला। आरोपी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, गोवंशीय पशुओं को काटने के लिए क्रूरता पूर्वक मारते, पीटते ले जा रहे चार लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन वे भाग निकले। पुलिस ने तीन पशुओं को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में शेरपुरकलां निवासी महरू, रहमत, लाइनपार कुरैशियान निवासी रहमत और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को शेरपुरकलां में कई घरों में दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed