{"_id":"58948e8f4f1c1bda22e80053","slug":"english-went-smuggled-alcohol-seized-by-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से तस्करी करके लाई गई अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड से तस्करी करके लाई गई अंग्रेजी शराब बरामद
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड-यूपी बार्डर पर मझोला चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान सचल दल ने आल्टो कार पकड़ी, जिसमें उत्तराखंड तस्करी करके लाई गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एक तस्कर को भी हिरासत में लिया गया है, जिसके खिलाफ न्यूरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को मझोला चेक पोस्ट पर सचल दल मजिस्ट्रेट रामसरन लाल टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक आल्टो कार को रोका गया। पूछताछ में कार सवार युवक ने खुद को बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के कनकटी फार्म निवासी सतविंदर सिंह बताया। कार में चेक करने पर उत्तराखंड से लाई गई 45 बोतल अंग्रेजी शराब और 12 बोतल बीयर बरामद हुई। पूछताछ में सतविंदर सिंह ने बताया कि उसके परिवार में शादी समारोह है। शादी के लिए ही शराब की खरीददारी की गई। छानबीन के बाद सचल दल ने आरोपी और बरामद शराब को न्यूरिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि कार सीज कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन