Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   disabled man dies under suspicious circumstances brothe alleged murder in Pilibhit

पीलीभीत: संदिग्ध हालात में दिव्यांग युवक की मौत, जमीन विवाद में भतीजों पर जहर देकर हत्या का आरोप

Tue, 17 Nov 2026 12:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Nov 2026 12:05 PM IST
सार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में एक दिव्यांग की मौत के बाद उनके भाई ने अपने भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि भतीजों ने जमीन विवाद में चाचा को जहर देकर मारा है। पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
disabled man dies under suspicious circumstances brothe alleged murder in Pilibhit
ओमकार गंगवार का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने जमीन विवाद में चार भतीजों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने पर दिव्यांग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चारों आरोपी भतीजे घर से भाग गए। 

विज्ञापन


दियोरिया गांव निवासी रामकुमार गंगवार ने बताया कि उनका 35 वर्षीय छोटा भाई ओमकार गंगवार अविवाहित और दिव्यांग था। उनके नाम छह बीघा जमीन है। ओमकार के बड़े भाई स्वर्गीय रामेश्वर दयाल के चारों पुत्र काफी समय से उन पर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। ओमकार जमीन उनके नाम करने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर भतीजे उनसे रंजिश रखने लगे थे।
विज्ञापन


आरोप: भतीजों ने तमंचे के बल पर खिलाया जहर 
रामकुमार के मुताबिक, सोमवार रात करीब दो बजे चारों भतीजे ओमकार के पास पहुंचे। आरोप है कि तमंचे के बल उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद चारों वहां से भाग गए। जहर से ओमकार की हालत बिगड़ने लगी तो उन्होंने अपने बड़े भाई रामकुमार को जगाकर पूरी घटना बताई। इसके बाद रामकुमार उन्हें लेकर बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उपचार के दौरान ओमकार ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मौत की सूचना मिलने पर दियोरिया कोतवाली पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के भाई रामकुमार और बहनों सुदामा देवी, शांति देवी व सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed