{"_id":"57321dd54f1c1b6a7f91997f","slug":"did-not-give-dowry-poison-was-severe","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिला तो दे दिया जहर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न मिला तो दे दिया जहर, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 10 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की जान लेने की कोशिश कर डाली। पहले उसको लाठी डंडों से पीटा गया। इसके बाद जहर खिला दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे घरवालों ने गंभीर हालत में विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पिता ने एएसपी से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटाकलां गांव निवासी एक युवक ने एएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी पांच साल पहले बीसलुपर क्षेत्र निवासी एक युवक से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि एक लाख नगद और कार की मांग शुरू कर दी गई, जिसे देने में असमर्थता जताने पर विवाहिता को पीटना शुरू कर दिया गया। इसका पता लगने पर पिछले दिनों वह उसे मायके ले आए। ससुराल वालों के दुबारा ऐसा न करने का भरोसा दिलाने पर उसको वापस भेज दिया गया। आरोप है कि छह मई को ससुरालियों ने उक्त मांग पूरी न होने से नाराज होकर दुबारा हमला कर दिया। विवाहिता की लाठी डंडों से पिटाई की गई। इसके बाद उसको जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। गांव के ही एक युवक से जानकारी लगने पर घरवाले ससुराल गए और विवाहिता को लाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसका अभी भी इलाज किया जा रहा है। पीड़ित पिता ने एएसपी से ससुरालियों पर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। एएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए है।