{"_id":"5b984e0a062bb926e23cd5cc892d3399","slug":"deceived-by-false-promises-of-lottery-quarter-million-forest-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी का झांसा देकर वनकर्मी से सवा लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉटरी का झांसा देकर वनकर्मी से सवा लाख ठगे
पीलीभीत।
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉटरी निकलने का झांसा देकर साइबर ठगों ने वनकर्मी दुर्वेश कश्यप से सवा लाख रुपये खाते में डलवा लिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर पीड़ित एसपी से मिला और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी है।
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व की आवासीय कॉलोनी निवासी दुर्वेश कश्यप ने बताया कि 12 जनवरी को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम आशुतोष मिश्रा बताया और कहा कि उसकी 12 लाख 63 हजार रुपये की लॉटरी निकली है। टैक्स आदि के नाम पर आशुतोष ने खाता नंबर देकर उसमें रुपये जमा करने को कहा। उसके झांसे में आकर दुर्वेश ने विकास भवन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में प्रमोद नयन, छोटकी नवादा, थाना ढेला, गया (बिहार) और दीपक कुमार निवासी सिंगहिया खुर्द, समस्तीपुर (बिहार) के खाते में अलग-अलग दिनों में कुल एक लाख 25 हजार 950 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद जब उसने कॉल आने वाला नंबर डायल किया तो वह स्विच ऑफ मिला। ठगी का अहसास होने पर वह मंगलवार को एसपी से मिला और उन्हें तहरीर देकर पूरी बात बताई। एसपी जवाहर ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। जांच में मामला सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन