{"_id":"010bb36fa41b214dc2ef8d054bc49d7b","slug":"dbangon-in-poultry-caused-by-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म में दबंगों ने लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल्ट्री फार्म में दबंगों ने लगाई आग
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया महक निवासी सोमवीर के खाली पड़े पोल्ट्री
विज्ञापन
फार्म में शनिवार की रात कुछ दबंगों ने आगजनी कर दी। इन्हीं दबंगों ने
सोमवीर की दीवार भी ढहा दी।
गांव ढकिया महक निवासी सोमवीर ने बताया कि वह शनिवार को अपनी जगह में दीवार बनवा रहा था। गांव के ही चार दबंगों ने उस जगह को अपना बताते हुए दीवार ढहा दी थी। सोमवीर ने दीवार ढहाने के संबंध में शनिवार को ही कोतवाली में दबंगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस न तो मौका मुआयना करने पहुंची और न ही रिपोर्ट दर्ज की।
आरोप है कि उन्हीं दबंगों ने रात लगभग 12 बजे सोमवीर के खाली पड़े पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी। आग से पोल्ट्री फार्म में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से सोमवीर ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। उसने रविवार को सुबह कोतवाली में गांव के चारों दबंगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने इस बार भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।