फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dalit woman was crafted by the story of his kidnapping

दलित युवती ने ही गढ़ी थी अपने अपहरण की कहानी

Fri, 22 Jul 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
 दलित युवती का सदर तहसील से अपहरण नहीं हुआ था बल्कि उसने अपने बाबा से मिलकर अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। मंशा पड़ोसियों को अपहरण के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की थी। पुलिस ने युवती से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने अपहरण की कहानी का सच बयां कर दिया।  
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अलकथान निवासी एक वृद्ध ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मंगलवार को सदर तहसील से उसकी पोती का अपहरण हो गया है। हालांकि पुलिस शुरूआत से ही घटना को संदिग्ध मान रही थी। लिहाजा उसने सच सामने लाने की कोशिश भी नहीं की। गुरुवार सुबह अचानक घरवालों और कुछ अन्य लोगों के साथ युवती खुद सीओ सिटी के कार्यालय पहुंची और अपने अपहरण की कहानी को सच साबित करने की कोशिश की। शुरूआती पूछताछ में उसने तीन अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर नवाबगंज के एक मकान में रात भर बंधक बनाकर रखने की बात कही। कहानी में कई झोल होने पर सीओ ने युवती को महिला एसओ अनुपमा सिंह के हवाले कर सख्ती से पूछताछ करने को कहा। पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने युवती के अपहरण की कहानी का सच सामने ला दिया। पुलिस ने बताया कि युवती ने पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी को अपहरण के झूठे केस में फंसाने के लिए अपने बाबा के साथ मिलकर नाटक किया था। वह गंगापुर गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर जाकर ठहर गई थी। उसका अपहरण नहीं हुआ, न ही वह नवाबगंज की ओर गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्यों नहीं कराए कोर्ट में बयान
घटना को फर्जी करार दे भले ही पुलिस राहत महसूस कर रही हो, लेकिन अभी भी लापरवाही के आरोप पुलिस पर लग रहे हैं। चर्चित मामला होने के बाद भी पुलिस ने इसमें कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए। पुलिस ने न तो युवती के  मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई और न ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पहले तो लड़की के अपहरण की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई और अब जब मामला फर्जी पाया गया है तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों को फंसाने के लिए युवती ने बाबा के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी रची थी। वह अपने एक रिश्तेदार के घर रुकी थी। युवती और उसके बाबा को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया है। मामला पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है। युवती बयान दर्ज कर उसे भविष्य में ऐसा न करने का वादा करने पर छोड़ा गया है। 
- निर्मल विष्ट, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed