फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dalit made, not because the food eaten

दलित ने बनाया, इसलिए नहीं खाया खाना

Thu, 04 Aug 2016 11:16 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
 समाज में भेदभाव का एक और मामला प्रकाश में आया है। हौसला पोषण के तहत एक आंगनबाड़ी केंद्र पर बना खाना 18 गर्भवती महिलाओं ने इसलिए नहीं खाया, क्योंकि इसे बनाने वाली कार्यकत्री दलित है।
विज्ञापन

राज्य पोषण मिशन के तहत शुरू हुई हौसला पोषण योजना से कुपोषण कितना दूर होगा यह समय बताएगा, लेकिन इससे जिले में नया विवाद खड़ा हो गया। अमरिया ब्लाक के धनकुना गांव में योजना के शुभारंभ के दिन बुधवार को खाना ही नहीं बन सका था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गांव के दोनों केंद्रों पर खाना बनाया गया, लेकिन एक केंद्र पर पहुंचीं पंजीकृत सभी 18 महिलाओं ने खाना खाने से यह कहकर इंकार कर दिया कि खाना दलित महिला के हाथ का बना हुआ है। वहां मौजूद अन्य कार्यकत्री, महिलाओं एवं गांव के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी और महिलाएं लौट गईं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर को फोन पर दी। इस पर उन्होंने अमरिया परियोजना कार्यालय से स्टाफ को भेजा। प्रधान के सहयोग से प्रयास किए गए, लेकिन महिलाएं खाना खाने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन


महिलाओं को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे खाना खाने को तैयार नहीं हुईं। शुक्रवार को फिर प्रयास किया जाएगा।
रईस अहमद, ग्राम प्रधान
0000000000
18 महिलाओं के खाना न खाने की जानकारी मिली है। जानकारी करने पर पता चला है कि अधिकांश महिलाएं अशिक्षित हैं। शुक्रवार को गांव पहुंचकर उन्हें समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकपूर, जिला कार्यक्रम अधिकारी
00000000000
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी।
- मासूम अली सरवर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed