{"_id":"173d2ce526ba5e8eea12926fc2baba4c","slug":"coloniwasion-the-the-bad-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनीवासियों ने मनचले को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलोनीवासियों ने मनचले को पीटा
Pilibhit
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक कांशीराम कॉलोनी में कई दिनों से मनचले से परेशान लोगों ने मंगलवार को उसे दबोच लिया और उसकी पिटाई कर आसाम पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। बाद में चौकी पुलिस ने लिखित माफीनामा लेने के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
शहर की एक कांशीराम कालोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनी के पास रहने वाले एक युवक कई दिनों से कॉलोनी की युवतियों के साथ छेड़छाड़ व अश्लील फब्तियां कसता था। पहले तो लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। जिस पर कॉलोनी वालों ने उसे सोमवार को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपी के दोबारा हरकत न करने और माफी मांगने पर लोगों ने छोड़ दिया। मंगलवार की दोपहर फिर मनचले ने कॉलोनी की एक युवती पर अश्लील फब्तियां कसने लगा। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में आसाम चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी के लिखित माफीनामा देने के बाद उसे छोड़ दिया। आसाम चौकी प्रभारी माधो सिंह विष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिस पर आरोपी को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन