फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CO office to steal Dae Dukanae

सीओ दफ्तर के पास दाे दुकानाे में चोरी

Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
CO office to steal Dae Dukanae
सीओ दफ्तर के पास दाे दुकानाे में चोरी 
सीओ कार्यालय के समीप स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर नगदी और सामान उड़ा ले गए। इस घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है, लेकिन रविवार देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मोहल्ला खानकाह निवासी अफरोज और पप्पू सीओ कार्यालय के समीप पान मसाला की दुकान चलाते हैं। रविवार सुबह दोनों दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर दंग रह गए। अफरोज ने बताया कि उसके खोखा से चोर 22 सौ रुपये नगद, सिगरेट और पान मसाला सहित करीब दो हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। उनके पड़ोसी पप्पू की दुकान से चोर 12 सौ रुपये नगद और करीब 16 सौ रुपये का सामान ले गए। पप्पू की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed