फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chhatranetaon the lockout in college

छात्रनेताओं ने महाविद्यालय में की तालाबंदी

Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो/पीलीभीत। Updated Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chhatranetaon the lockout in college
lock - फोटो : amar ujala
यूएमवी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर उबाल
विज्ञापन

चुनाव की तिथि घोषित न होने तक तालाबंदी जारी रखने का किया एलान
विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, ठप रहा शिक्षण कार्य 

उपाधि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग दिनों दिन जोर पकड़ती जा रही है। मंगलवार को छात्र नेताओं के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में शिक्षण कार्य बंद कराकर महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इसके चलते शिक्षण कार्य पूरी तरह से ठप रहा।
सयुस के पूर्व प्रदेश सचिव व छात्र नेता अमित सिंह यादव समेत अन्य छात्र नेताओं के नेतृत्व में मंगलवार को पहुंचे विद्यार्थियों ने छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित न करने के विरोध में अनिश्चितकालीन तालाबंदी का एलान कर दिया। छात्र नेता छात्र संघ चुनाव के बाबत नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्रा से मिले। छात्रनेताओं ने तिथि जल्द घोषित न होने पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी। इस पर प्राचार्य ने कुछ समय मांगा। बताते हैं कि इसको लेकर छात्र नेताओं व प्राचार्य के बीच नोकझोंक भी हो गई। गुस्साएं छात्र नेताओं ने विद्यार्थियों के सहयोग से क्लास रूमों को खाली कराने के बाद महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। छात्र नेता पूरे दिन महाविद्यालय में जमे रहे। छात्रनेता अमित ने कहा कि तिथि घोषित न होने तक तालाबंदी जारी रहेगी। यदि तीन दिन में घोषणा नहीं की गई तो शहर के सभी माध्यमिक स्कूलों में भी तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर छात्र नेता हरगोविंद गंगवार, नरेंद्र गोस्वामी, अमित गंगवार, सतीश गोस्वामी, हितेश कुमार वर्मा, शशांक गंगवार, सोमपाल, सनी लोधी, भूपेंद्र कुर्मी, मोहित लोधी, महावीर सिंह, सूरज गोस्वामी, कपिल गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमे शैक्षिक कलेंडर का पालन कराने, विवि द्वारा निर्धारित अग्रसारण शुल्क लेने, रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने, समान पाठ्यक्रम समान शुल्क की संरचना लागू कराने, इंप्रूवमेंट परीक्षा में बरती गई अनियमितता की जांच कराकर कार्रवाई कराने, प्रयोगात्मक परीक्षा में ग्रेडिंग सिस्टम लागू कराने, छात्र संघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित कराने, रोटेशन के आधार पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के पटल बदलने आदि की मांग की गई। प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजू लोधी, रोहित कुमार, अनिल, धर्मेंद्र, सुखविंदर, कुमार गौरव, देवेंद्र कुमार, रामदीप, दीपक गोस्वामी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभी तो चार्ज संभाला है
अभी तो चार्ज संभाला है। छात्रनेताओं से छात्रसंघ चुनाव के संबंध में बात हुई है। थोड़ा समय लगेगा। जल्द ही इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा।
डॉ. आरएस मिश्रा, प्राचार्य, उपाधि महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed