फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CHC doctor Improprieties, tore register

सीएचसी में डॉक्टर से  अभद्रता, रजिस्टर फाड़ा

Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
CHC doctor Improprieties, tore register
अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
क्षुब्ध कर्मचारियों ने बंद किया काम, जान पहचान निकलने पर हुआ समझौता
विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टरऔर एक युवक में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। डॉक्टर ने युवक पर अभद्रता कर ओपीडी रजिस्टर फाड़ने और धमकाने का आरोप लगाया। वहीं, डॉक्टर से अभद्रता की जानकारी होने पर कर्मचारियों ने सीएचसी में ताला बंदी कर दी। इससे दोपहर के बाद मरीज और तीमारदारों को बैरंग लौटना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
घटना मंगलवार दोपहर एक बजे की है। सीएचसी के डॉक्टर अभिनव पांडेय ने बताया कि मरीजों का परीक्षण कर रहे थे। भारी भीड़ और भीषण गर्मी की वजह से उन्होंने मरीजों को लाइन में लगने को कहा गया। इस पर युवक और डॉक्टर में कहासुनी शुरू हो गई। डॉक्टर का आरोप है कि युवक ने अभद्रता कर ओपीडी रजिस्टर फाड़ दिया। साथ ही उसे देख लेने की भी धमकी दी। डॉक्टर से अभद्रता पर कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। इससे सीएचसी पहुंचे मरीज और उनके तीमारदारों को बैरंग होना पड़ा। सूचना पर एसआई घनश्याम बहादुर सीएचसी पहुंचे। डॉ. अभिनव पांडेय से उन्होंने घटना की जानकारी ली और फटा रजिस्टर देखा। घटना को लेकर सीएचसी कर्मचारियों में रोष देखा गया। 
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि डॉक्टर और युवक दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। डॉक्टर से घटना की तहरीर देने को कहा गया, लेकिन दोनों पक्षों में समझौत हो जाने से तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिली तो कार्रवाई होगी। डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया कि आरोपी पक्ष के गलती मानने और जान पहचान निकल जाने पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed