फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   By binding to the janitor in store robbery

चौकीदार को बंधकर बनाकर दुकान में लूटपाट

Sat, 19 Dec 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 19 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
By binding to the janitor in store robbery
बीसलपुर हाइवे पर स्थित एक खाद की दुकान के चौकीदारी को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की। सुनगढ़ी थाने की पुलिस के पहुंचने पर बदमाश दुकान में रखे सात हजार रुपये लूटकर फायरिंग कर हुए भाग गए। पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन


बीसलपुर हाइवे पर शंकर साल्वेंट नाम से खाद की दुकान है, जिसके मालिक श्रीकांत अग्रवाल हैं। उसी बिल्डिंग में केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का अस्थाई आवास है। दुकानों की रखवाली कर रहे चौकीदार गुरुदेव ने बताया कि रात करीब पौने दो बजे दो बदमाश पड़ोस की गली से निकलकर आए और उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


 एक बदमाश ने चौकीदार की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और दूसरे ने हिलने पर पैर तोड़ देने की धमकी देते हुए लोहे की राड पैरों पर रख दी। इसके बाद पांच-छह बदमाश दुकान का शटर तोड़ अंदर घुस गए। उनके घुसते ही गश्ती पुलिस की गाड़ी निकली। तीन मिनट के बाद पुलिस की गाड़ी फिर उधर से गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका होने पर पुलिस कर्मियों ने अपनी गाड़ी दुकान के सामने रोक ली। पुलिस वाले गाड़ी से नीचे उतरे ही थे कि एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया और सभी बदमाश भाग निकले। पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी फायर किया। घेराबंदी करने की कोशिश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।

दुकान स्वामी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि बदमाश दुकान में रखे गल्ले से सात हजार रुपये ले गए हैं। खास बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने इस मामले में दुकान स्वामी से तहरीर लेकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दो युवक हिरासत में, पूछताछ  
बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर शहर से सटे गांव रूपपुर कृपा के दो युवकों को रात में ही दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
पेशेवर हैं अपराधी
शंकर साल्वेंट पर बदमाशों ने लगभग 20 मिनट में घटना को अंजाम दिया। कम समय में शटर तोड़ा और लूट करते हुए भाग निकले। इस पर पुलिस ने आशंका व्यक्त की अपराधी पेशेवर हैं।

बाक्स
डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर रुकी खोजी ‘सौम्या’
शंकर साल्वेंट में हुई घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर डॉग स्कवायड भी पहुंचा। खोजी सौम्या दुकान के अंदर घुसने के बाद बाहर निकली और फिर करीब डेढ़ किलोमीटर 132 केवीए बिजली घर की ओर जाकर ठहर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed